Fatehpur News: अन्ना भैंसे के आतंक से दहशत, होमगार्ड समेत कई घायल
फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: विजयीपुर। किशनपुर-विजयीपुर मार्ग पर शाहीपुर अमनी गांव के पास अन्ना भैंसे का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भैंसे ने सड़क से गुजरने वाले कई राहगीरों को दौड़ाया और किशनपुर थाने से ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड छेदीलाल की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह दौड़कर होमगार्ड को बचाया, जिसके बाद भैंसा वहां से भाग निकला। शनिवार को भी शाहीपुर निवासी वीरेंद्र पर हमला कर भैंसे ने उनका पैर तोड़ दिया था। इसके बाद से किसान और राहगीर दहशत में हैं। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि भैंसे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आ सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.