फतेहपुर, जुलाई 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर मजरे असोथर में गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित वैन ने साइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने असोथर-विजयीपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों शानू सिंह पुत्र लम्बरी सिंह तथा दीनानाथ पुत्र राजबहादुर सिंह निवासीगण सुजानपुर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद वैन चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे वाहन सहित पकड़ लिया। बाद में चालक और वैन को पुलिस के हवाले कर दिया...