Fatehpur News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: बहुआ, संवाददाता। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ-ललौली मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गोपाली खेड़ा मजरे कोंडार निवासी 21 वर्षीय सोनू उर्फ राजपाल पुत्र इंद्रपाल निषाद शनिवार को बहुआ कस्बे की बाजार से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। वह बहुआ की ओर जा रहा था तभी गौरी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.