Fatehpur News: अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए डीबीए ने उठाई आवाज
फतेहपुर, अक्टूबर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। जिला बार एसोसिएशन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर माफी मंगवाए जाने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन ने विरोध में गुरुवार को जिले के सभी अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। जिला न्यायाधीश को पत्र सौंपा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साथी के साथ दुर्व्यवहार पर बिफरे वकीलों ने की नारेबाजी अधिवक्ताओं की मांगें और आरोप जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि अधिवक्ताओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.