Fatehpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, साथी घायल
फतेहपुर, जुलाई 11 -- Fatehpur News: जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की जोनिहा चौकी अंतर्गत शहजादीपुर नहर पुल के बिलोना मोड़ के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। खुरमाबाद गांव निवासी 60 वर्षीय सुशील दीक्षित अपने साथी नाहर सिंह के साथ बाइक से गांव से जोनिहा जा रहे थे। बाइक नाहर सिंह चला रहे थे। शहजादीपुर नहर पुल के पास बिलोना मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेतों की चली गई। बाइक सवार सुशील उछलकर रोड पर गिरे सिर फटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाहर सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिंदकी सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.