फतेहपुर, जुलाई 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उमस भरी गर्मी और धान की रोपाई के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से जिले में लोड बढ़ गया है। इसके चलते अघोषित बिजली कटौती के साथ-साथ फॉल्ट की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने उपकेंद्रों पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मरों तथा वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हाल ही में मलवां उपखंड के अंतर्गत नीलकोठी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई गई है। इसके बाद जहानाबाद उपकेंद्र की भी क्षमता वृद्धि की गई है। इसके अलावा विभाग द्वारा 100 से अधिक वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य भी कराया जा रहा है। बढ़े हुए बिजली लोड के कारण उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती और उमस भरी ...