Fatehpur News: अग्निशमन यंत्र हाथों में लेकर बच्चों ने बुझाई आग
फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: बिंदकी, संवाददाता। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग की चपेट में छात्र -छात्राओं की मौत के बाद प्रशासन सख्त है। मानकविहीन कोचिंग, विद्यालयों, प्रतिष्ठानों में छापेमारी जारी है। आपात स्थिति के वक्त बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम ने मॉकड्रिल के जरिए बच्चों के हाथों में अग्निशमन यंत्र थमाया और आग बुझाने के टिप्स दिए। साथ ही ऐसी स्थिति में निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले में संचालित मानकविहीन कोचिंग संस्थानों, प्रतिष्ठानों पर लगाम कसने के लिए डीएम की गठित टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विद्यालयों में मानकों को पूरा कराए जाने पर भी फोकस किया जा रहा है। जिसके तहत बिंदकी के कुंवरपुर रोड स्थित मां शारदा पब्लिक स्कूल, ललौली रोड के वाटिका और एमडी विद्यालय में दमकल टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.