नई दिल्ली, मार्च 16 -- टोल पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया FASTag सिस्टम अब लाखों लोगों की रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बन चुका है। इसी सिस्टम को आसान और किफायती बनाने के लिए सरकार ने FASTag Annual Pass की सुविधा शुरू की थी, जिससे बार-बार टोल पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब इस पास को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। NHAI ने FASTag Annual Pass की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल 2026 से इस पास की कीमत 3000 रुपए से बढ़ जाएगी। अगर आप इस पास को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो अभी मौका है, क्योंकि 1 अप्रैल से पहले खरीदने पर आपको पुरानी कीमत पर यह सुविधा मिल सकती है। आइए जानते हैं FASTag Annual Pass को ऑनलाइन कैसे खरीदा जा सकता है। FASTag Annual Pass की नई कीमत NHAI के अनुसार, FASTag Annual Pass की कीमत 1 अप्रैल 2026 से बढ़कर ...