Farrukhabad Kannauj News: 50 संस्थानों को दिए गए नोटिस, सात दिन का दिया समय
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।अग्नि और विद्युत सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने को जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। विशेष अभियान के तहत अब तक 50 संस्थानों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसमें कोचिंग सेंटर, अस्पताल और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। यह जानकारी सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा मानकों को पूरा कराने के पीछे मकसद है कि कोचिंग संस्थान, शापिंग मॉल, अस्पताल व अन्य व्यवसायिक स्थलों पर सुरक्षा पुख्ता हो सके। गठित टीमें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। विद्युत और अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक उपाय करने के लिए सात दिन का समय दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Amroha News: सभी प्रतिष्ठान अग्नि सुरक्षा मानकों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.