Farrukhabad Kannauj News: 50 फीट गहरे कुएं में गिरी पांच साल की बच्ची
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।रसीदाबाद बल्लभ गांव में गुरुवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय बच्ची पुराने कुएं की पटिया टूटने से करीब 50 फुट गहरे कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी नहीं था, लेकिन जहरीली गैस होने के कारण बच्ची को निकालने में राहत टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई प्रयास विफल होने के बाद कोतवाली के सिपाही ऑक्सीजन मास्क लगाकर रस्सी के सहारे कुएं में उतरे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया। जहां बच्ची की हालत गंभीर है। कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी पवन कुमार की पांच वर्षीय बेटी सौम्या अपनी बड़ी बहनों अनन्या और लवन्या के साथ रसीदाबाद बल्लभ स्थित परिषदीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.