Farrukhabad Kannauj News: 40 लाख की चोरी में चार गिरफ्तार , जेल गए
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद ,संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने साहबगंज नारायणदास स्थित मकान में कारोबारी के घर हुई चालीस लाख की चोरी का खुलासा करते हुए बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, मोती व नग जड़े आभूषण, नगदी, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और चोरी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक साहबगंज नारायणदास मोहल्ला निवासी कारोबारी राजेश साध ने 31 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि चोर घर में घुसकर करीब छह लाख रुपये की नगदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.