Farrukhabad Kannauj News: 30 लाख की लूट का खुलासा, चालक समेत तीन गिरफ्तार, 24 लाख बरामद
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। मोहम्मदाबाद थाना पुलिस ने हाईवे पर कार सवार व्यापारिक फर्म के कर्मचारियों से हुई 30 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए कार चालक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 24 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। एक आरोपित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 18 अगस्त को 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि खाटू श्याम मंदिर के पास बेवर रोड पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने कार से बेवर जा रहे दो लोगों को तमंचा दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में एक व्यापारिक फर्म की 30 लाख रुपये की नकदी बताई गई थी। सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद पुलिस ने घटनास्थल और ठंडी सड़क से बेवर तक पीड़ितों के पूरे आवागमन मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.