Farrukhabad Kannauj News: 2500 कुंतल ही अब तक खरीदा गया मक्का
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। मंडी समिति स्थित विपणन विभाग के मक्का क्रय केंद्र पर खरीद की रफ्तार लक्ष्य के मुकाबले धीमी बनी हुई है। केंद्र खुलने के 24 दिन बाद भी अब तक केवल 2500 कुंतल मक्का की खरीद हो सकी है, जबकि 31 जुलाई तक 9000 कुंतल खरीद का लक्ष्य पूरा करना है। वारदाना की कमी और बीच-बीच में हो रही बारिश से खरीद प्रभावित हो रही है।
खरीद की स्थिति मंडी समिति स्थित विपणन विभाग के राजकीय क्रय केंद्र पर करीब 22 जून से खरीद शुरू हुई थी। केंद्र खुले 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक करीब 2500 कुंतल मक्का की ही खरीद हो सकी है। विभाग को 31 जुलाई तक करीब 9000 कुंतल मक्का खरीदनी है। ऐसे में शेष बचे करीब 21 दिनों में 6500 कुंतल खरीद का लक्ष्य पूरा करना बड़ी चुनौती बन गया है।
किसानों की दिक्कतें गुरुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.