फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामियां दो लोगों को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शाकिर उर्फ चूहा निवासी इस्लामनगर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, भूरे उर्फ बाटा निवासी मस्जिद नगला, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के खिलाफ थाने के अलावा नवाबगंज, मेरापुर में सात चोरी के अभियोगों में नाम प्रकाश में आये हैं। बैट्री, इनवर्टर के साथ इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों लोगो ने बताया कि वह शौक के लिए चोरी करते हैं और सामान को बेच देते हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: टावर से बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 2530 रुपये कैश भी बरामद किए हैं। भूरे के खिलाफ 10 और शाकिर के...