फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। नीबकरोरी फर्रुखाबाद रेल खंड के रेलवे अंडर ब्रिज-86 पर बियरिंग कोड का कार्य सुनिश्चित किया गया है। इसको देखते हुये इस अंडर ब्रिज से आवागमन असुरक्षित हो सकता है। रेलवे की ओर से यह कार्य करीब 25 दिनों के अंदर पूरा किया जायेगा। इस अवधि में ढिलावल से बघार जोड़ने वाले मार्ग से आवागमन पूरी तौर पर बंद रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान वियरिंग कोड को तोड़ा जायेगा इससे अंडर ब्रिज से आवागमन असुरक्षित हो सकता है। यह कार्य रेलवे ट्रेक की सुरक्षा और आवागमन की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने तक नीबकरोरी फर्रुखाबाद रेल खंड जो कि बघार मार्ग को जोड़ता है उस पर आवागमन बंद रहेग...