Farrukhabad Kannauj News: 20 लाख के गहनों से भरा ट्राली बैग महिला को लौटाया
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले ट्राली बैग को जीआरपी ने सुरक्षित रखकर उसके वास्तविक स्वामी का पता लगा लिया। बैग में करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, 25,100 रुपये नकद और कीमती कपड़े रखे थे। सोमवार को महाराष्ट्र से पहुंची महिला ने बैग और उसमें रखे सामान की पहचान की। इसके बाद जीआरपी ने पूरा सामान महिला के सुपुर्द कर दिया। लाखों रुपये के आभूषण और नकदी वापस मिलने पर महिला और उसके परिवार ने पुलिस का आभार जताया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ई-रिक्शा में छूटा ट्रॉली बैग पुलिस ने बरामद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.