फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।चीनी के दाम में अचानक अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी से यहां लोगों में भारी रोष है। हिंदू सेना व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने जमाखोरों पर कार्रवाई की मांग उठायी है। उन्होंने कहा कि लिंजीगंज और मन्नीगंज में पहले से ही सैकड़ों कुंतल चीनी का स्टाक भरा पड़ा है। इसके बाद भी मनमाने दामों पर चीनी के दाम लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी जैसे कई त्योहार हैं। इसमें चीनी की डिमांड बढ़ेगी। जमाखोरी की वजह से चीनी के दाम में बढ़ोत्तरी हुयी है। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार: चीनी हुई 65 रुपये किलो, सुबह की चाय हुई बेस्वाद यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मिठास! चीनी पर सरकार लेने वाली है यह फैसला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...