फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। थाना नवाबगंज के गांव सिरोली चौराहे के जसमई मार्ग पर अखिलेश कुमार का जनसेवा केंद्र है। शुक्रवार को एक अज्ञात युवक चार पहिया वाहन से उनके केंद्र पर पहुंचा। वाहन पर भारत सरकार लिखा होने के कारण अखिलेश कुमार को उस पर सरकारी कर्मचारी होने का पूरा भरोसा हो गया। विश्वास में लेकर युवक ने अखिलेश कुमार से अपने बताए गए मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन माध्यम से पहले 10 हजार और इसके तुरंत बाद 4 हजार ट्रांसफर करवा लिए। कुल 14 हजार का लेनदेन पूरा हुआ। रुपये ट्रांसफर होने के बाद जब अखिलेश कुमार ने उससे नकद रुपये मांगे, तो शातिर युवक ने गाड़ी साइड में लगाने की बात कहकर बात टाल दी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाइक पर बैठाकर जेब से निकाले 20 हजार रुपये मौका मिलते ही वह अपनी कार समेत वहां से ...