फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बारिश के बाद जिले में सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में 14 घंटे के भीतर सांप के डसने से छह मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें राजेपुर थाना क्षेत्र के कुइया गांव निवासी मीरा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें सांप के जहर का असर कम करने के लिए 15 इंजेक्शन लगाए, लेकिन हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि मीरा देवी को सांप ने डस लिया था। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उपचार शुरू किया । हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने परिजनों को ...