फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। खाटू श्याम सेना की ओर से 14 अक्तूबर को रामबारात में खाटू श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह यात्रा मुख्य मार्गो से गुजरने वाली राम बारात में निकाली जाएगी। कमेटी के सागर कश्यप ने बताया कि यह यात्रा दूसरी निशान यात्रा है। पिछली वर्ष भी रामबारात में निशान यात्रा निकाली गयी थी। इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...