फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगस्त 2025 में फाइलेरिया अभियान के तहत 10 दिनों के लिए लगाए गए 27 आउटसोर्सिंग कर्मियों को 11 माह बीत जाने के बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मियों का कहना है कि अभियान समाप्त हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन अब तक उन्हें मेहनताना नहीं मिला। इसको लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। कर्मियों के अनुसार सुपरवाइजर रजत कुमार और इकरार खां के नेतृत्व में कार्य करने वाले सभी 27 कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई थी। बार-बार संबंधित अधिकारियों से भुगतान की मांग करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग लगातार आश्वासन देता रहा, लेकिन मानदेय अब तक जारी नहीं किया गया। कर्मचार...