फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव मीरपुर कमरुद्दीन नगर निवासी अजीत सिंह की 13 वर्षीय पुत्री देवांशी व अवनीश कुमार, जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर निवासी अमिता, जनपद कासगंज के थाना पटियाली के गांव औरंगाबाद निवासी रामसेवक व राजरानी, थाना कपिल क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी मिथेश, जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव मोकमपुर निवासी काशीराम, नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी नेहा व क्षेत्र के गांव पैथान निवासी श्याम सिंह घायल हो गए आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का इलाज हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...