फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव चरन नगला निवासी सुरजीत व अमन, थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव न्यामतपुर भुक्सी निवासी शिवलाल, गोविंद कुमार व राजेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र ऋषभ एवं अनुपम, जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव थरिया निवासी अर्जुन, कम्पिल क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी तिलक सिंह व कादर दादपुर सराय निवासी राम बिहारी घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तिलक सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...