फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। क्षेत्र के गांव जौरा निवासी सुधीर, बाराबिकू निवासी अवधेश, मूसेपुर निवासी सृजन व रुटौल निवासी जयदेव घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद अवधेश व सृजन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...