Farrukhabad Kannauj News: हादसे में युवक की मौत मामले में डीसीएम चालक पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। दिल्ली रोड स्थित पपड़ी मिल्किया के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के रूपधनी गांव निवासी सरमन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा गौरव 28 अक्टूबर को अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। बाबा नर्सरी पपड़ी मिल्किया के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके हाथ में टांके आए थे। पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.