फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। पवित्र माह सावन के पहले सोमवार पूरा जनपद शिवभक्ति के अनूठे रंग में रंगा नजर आया। भोर की पहली किरण फूटते ही नगर के प्रमुख शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में जल, दूध, बेलपत्र और पूजन सामग्री लिए हर उम्र के भक्त-क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, महिलाएं और युवा-धैर्यपूर्वक लंबी-लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आतुर दिखाई दिए। भव्य रूप से सजाए गए मंदिरों में गूंजते घंटा-घड़ियाल और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से समूचा वातावरण भक्तिमय और गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- Mau News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े रहे श्रद्धालुश्री पांडेश्वरनाथ मंदिर: भोर से ही मेले जैसा माहौल रेलवे रोड के महाभारतकालीन पांडेश्वरनाथ मंदिर में सुबह च...