Farrukhabad Kannauj News: हाथों में पूजा की थाली, मन में मुरादें लेकर मां के दरबार पहुंचे श्रद्धालु
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र के छठवें दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना के लिए जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंजने लगे। हाथों में पूजा की थाली, फूलों की माला और मन में मुरादें लिए श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे। किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की तो किसी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और घर में सुख-शांति के लिए माथा टेका। मंदिरों में दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। नवरात्र के शुरुआती दिनों से बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ छठवें दिन भी दिखाई दी। महिलाओं ने मां को चुनरी, नारियल, फल और पुष्प अर्पित किए। कई श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर पहुंचे तो कुछ ने व्रत रखकर विधि-विधान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.