फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। सावन में कांवड़ यात्रा के चलते बुधवार सुबह पांचालघाट से जमापुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पर कांवड़ लेकर गुजर रहे भोले भक्तों की संख्या बढ़ने और यातायात को एक तरफ से संचालित किए जाने के कारण करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के कारण मार्ग पर यातायात की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पांचालघाट की ओर कांवड़ लेकर जाने और वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी थी। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर यातायात को एक तरफ से निकाला जा रहा था। इसी दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से पांचालघाट से जमापुर की ओर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई。 यह ...