Farrukhabad Kannauj News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कट रहे चालान
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस की टीम हाईवे पर कई स्थानों पर खड़े होकर निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों की निगरानी कर रही है। तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की हिदायत भी दी जा रही है। ट्रैफिक इंचार्ज ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सड़क हादसों को रोकने के लिए गति सीमा का पालन जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि जल्दबाजी में वाहन तेज न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.