Farrukhabad Kannauj News: हाईटेंशन लाइन पर करंट से संविदा लाइनमैन झुलसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। कुइयां खेड़ा गांव निवासी सुग्रीव सक्सेना विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात हैं। शनिवार को वह नगला सेठ गांव में नलकूप की हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित होने से वह झुलसकर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर ग्रामीण घायल लाइनमैन को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल के भाई मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सुग्रीव ने उपकेंद्र से शटडाउन लिया था। इसके बावजूद लाइन में करंट कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.