Farrukhabad Kannauj News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गयी । इससे परिवार में कोहराम मच गया। वह पांच भाइयों में छोटा था। उलियापुर चंपतपुर गांव निवासी सुरजीत जाटव का आठ वर्षीय पुत्र मयंक अपने भाई अवनीश और चचेरे भाई अंकुर के साथ खेत पर मक्के की रखवाली करने अपने बाबा सोनेलाल के पास गया था। बारिश शुरू होने पर तीनो बच्चे घर लौट रहे थे। गांव के पास बरसात में हाईटेंशन लाइन का तार जमीन पर टूटकर गिर गया जिसमें करंट दौड़ रहा था। मयंक उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । इसे देखकर भाई अवनीश व अंकुर ने दौड़कर बाबा सोनेलाल को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और लाठी की मदद से मयंक को करंट के तार से अलग किया लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन मासूम का शव घर ले गये। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.