फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस कर्मियों के परिवार खुद असुरक्षित सरकारी आवासों में रहने को मजबूर हैं। फतेहगढ़ पुलिस लाइन में बने दशकों पुराने सरकारी कई आवास जर्जर हो चुके हैं। कई भवनों की दीवारों और छतों का प्लास्टर लगातार टूटकर गिर रहा है, जबकि कई आवासों के छज्जे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह ईंटें बाहर निकल आई हैं। ऐसे में इन आवासों में रहने वाले पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को हर समय किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। पुलिस लाइन में बने अधिकांश आवास कई दशक पहले निर्मित किए गए थे। समय के साथ भवनों की हालत लगातार खराब होती गई। करीब तीन वर्ष पूर्व कुछ आवासों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन अब फिर से दीवारों और छतों का प्लास्टर बड़े हिस्सों में उखड़ने लगा ...