Farrukhabad Kannauj News: हरिद्वार से 400 किमी पैदल चलकर पहुंचे कांवड़िए
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। हरिद्वार से गंगाजल लेकर करीब 400 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कांवड़ियों की टोली रविवार को नगर में पहुंची। नगर में प्रवेश करते ही लोगों ने जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ उन्हें जलपान कराया गया। कांवड़ियों के पैरों में छाले पड़ने के बावजूद उनकी आस्था और उत्साह में कमी नहीं दिखी। शमसाबाद थाना क्षेत्र के रजलमाई निवासी गौरव, निहाल सिंह, दीपक कुमार और सौरभ कुमार 27 जुलाई को हरिद्वार से 31 लीटर गंगाजल से भरे कलश लेकर पैदल निकले थे। लगातार 13 दिनों तक पैदल चलने के बाद वे नगर सीमा में प्रवेश किया। कांवड़ियों ने बताया कि सोमवार को शमसाबाद के ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक कर यात्रा पूरी करेंगे। यह भी पढ़ें- कांवड़ -- ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.