फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और आरती में शामिल होकर जयकारे लगाए। मंदिरों में भक्ति गीतों और हनुमान जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। प्रमुख मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। शहर के भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में भी बुढ़वा मंगल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजे मंदिर भक्तों ने हनुमान...