Farrukhabad Kannauj News: हजियापुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित, 95 गांवों में छाया अंधेरा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। शुक्रवार रात तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से हजियापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति रात करीब 12 बजे बाधित हो गई। विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति बंद होने से इससे जुड़े करीब 95 गांवों में बिजली गुल हो गई। अचानक बिजली बंद होने से ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में अंधेरा छा गया और लोगों को रात में जरूरी कामों के लिए परेशानी उठानी पड़ी । बारिश के कारण विद्युत लाइनों और उपकेंद्र पर भी असर पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों के घरेलू कार्य प्रभावित हुए। शनिवार सुबह भी कई गांवों में बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तेज हवा और बारिश से 33 केवी लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.