Farrukhabad Kannauj News: सड़क पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। कुम्हरौर गांव के निकट सोता नाला से एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया। इसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गये। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सोता नाला में अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं। शनिवार को सुबह लोग शौच के लिए निकल रहे थे। इसी बीच सड़क पर एक मगरमच्छ को देखा। इस पर ग्रामीण भयभीत हो गये। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.