Farrukhabad Kannauj News: सड़कों पर उतरे सपाई, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में सड़कों पर उतर पड़े। सपाइयों ने पैदल मार्च करते हुए जेएनवी रोड पर अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। सपाइयों की ओर से पुतला फूंकने की रणनीति तैयार की गयी थी, उसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। जब सड़क पर पुतला जलने लगा तो पुलिस के हाथ पांव फूल गये। सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके साथ ही अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मतदान के अधिकार को प्रदत्त करने वाले अनुच्छेद को पढ़कर सुनाया गया। लंबे समय बाद सपाइयों में जोश और उत्साह का माहौल मंगलवार को दिखायी पड़ा। एकजुट सपाई पूर्वान्ह 11 बजे भोलेपुर ओवरब्रिज के निकट इकट़्ठे हुये। पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने हाथों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.