फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति का पर्व है। इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक कार्यक्रम गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के अनुरूप संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि 15 अगस्त प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन जनपद के समस्त विकास खंडों, तहसील मुख्यालयों एवं नगर क्षेत्रों में किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा शहरी क्षेत्र में ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाए। प्रभात फेरी मार्गों पर साफ-सफाई, पेय...