फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के लकूला विद्युत उपकेंद्र से सरकारी स्टोर में रखा करीब 52 किलो तांबे का तार रहस्यमय ढंग से गायब होने के मामले को लेकर एसडीओ रामप्रवेश और अवर अभियंता अजय कुमार सिंह मंगलवार को कादरीगेट थाने पहुंचे और थाना प्रभारी कपिल कुमार से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। जेई अजय कुमार सिंह की ओर से थाने में दी गई तहरीर में बताया लगभग दस माह पहले लकूला उपकेंद्र के लिंजीगंज पर लगे पुराने कॉपर तार को बदलकर एबी केबल डाली गई थी। इसके बाद करीब 52 किलो तांबे का तार उतरवाकर सरकारी स्टोर में सुरक्षित रखवा दिया गया था। करीब 25 किलो कॉपर तार पहले से दूसरे स्टोर में रखा था। तहरीर में बताया गया है कि एक जुलाई को स्टोर का निरी...