Farrukhabad Kannauj News: स्टेशन के बाहर टेंपो और ई-रिक्शा का कब्जा, मुख्य मार्ग तक लग रहा जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर घर जाने या दूसरे स्थानों के लिए रवाना होने वाले यात्रियों की मुश्किलें स्टेशन के बाहर निकलते ही बढ़ जाती हैं। स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर टेंपो और ई-रिक्शा की अव्यवस्थित पार्किंग से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सवारियां बैठाने की होड़ में टेंपो और ई-रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे स्टेशन के सामने से गुजरने वाले अन्य वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती। धीरे-धीरे जाम स्टेशन परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग तक पहुंच जाता है। ऐसे में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को सामान लेकर जाम के बीच से रास्ता बनाना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि स्टेशन के आसपास पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.