Farrukhabad Kannauj News: स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की मनमानी से फिर लगा जाम
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार सुबह एक बार फिर अव्यवस्थित यातायात के कारण लंबा जाम लग गया। सवारी बैठाने की होड़ में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों ने गलत दिशा में वाहन खड़े कर दिए, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई। करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा और वाहन रेंगते नजर आए। जाम की कतार जसमई क्रॉसिंग की ओर जाने वाले मार्ग तक पहुंच गई। सुबह का समय होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ थी। इसी दौरान ई-रिक्शा और ऑटो चालक अधिक सवारी बैठाने के लिए सड़क पर ही वाहन खड़े कर इंतजार करने लगे। कई चालकों ने गलत साइड में वाहन लगा दिए, जिससे दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर शहर में रोजाना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.