फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर गांव में 11 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार शाम परिजन उसे गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चाचूपुर निवासी सुभाष अपनी 11 वर्षीय पुत्री प्रिया को लेकर अस्पताल पहुंचे।

बालिका की तबीयत खराब पिता ने बताया स्कूल से घर लौटने के बाद बच्ची ने तबीयत खराब होने की शिकायत की और कुछ देर बाद लेट गई। इसके बाद उसे उल्टी हुई और अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि बालिका की मौत के सही कार...