फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव गणेशपुर व हाल सदवाड़ा निवासी नरेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री रेशमी नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की छात्रा है। वह सुबह पैदल स्कूल जा रही थी, तभी तहसील रोड जामा मस्जिद के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्रा दूर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को सीएचसी भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, रेफर यह भी पढ़ें- Balrampur News: स्कूल से लौट रहे शिक्षक को तेज रफ्तार बाइक...