फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पीएमश्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन हुआ। शुभारंभ जिला विकास अधिकारी एसके तिवारी और डीआईओएस संजीव कुमार ने किया। रैली में 15 विद्यालयों की 17 टीम के 245 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया। वर्दी प्रतियोगिता, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन और कैंप फायर प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...