Farrukhabad Kannauj News: सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहा परेशान
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। एक युवती को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान किये जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस से शिकायत की गयी है। पुलिस ने इसमें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। आरोप है कि मैनपुरी जिले का एक युवक इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बनाकर युवती को फोटो और वीडियो भेज रहा है। इससे वह खासी परेशान है। लगातार मिल रहे संदेशों को लेकर इसकी जानकारी अपने पिता को दी। बेटी की परेशानी को सुनकर पिता थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। अब पुलिस इसमें जांच कर रही है। घटना को लेकर उसके घर वाले भी परेशान हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.