फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।अदालत ने सैनिक के घर चोरी में दोषी को छह वर्ष के कारावास से दंडित किया है। इसके साथ ही 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। घटना फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। कमालगंज थाने के नवादा गांव के आमोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चचेरे भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह का मकान दीनदयाल बाग में है और वह आर्मी में हैं। उनका मकान बंद था। 5 मार्च 2022 की रात मकान का ताला तोड़ दिया गया। कमरे और बक्से के ताले तोड़कर सामान निकाल लिया गया। 15 हजार नगद और आभूषण के अलावा जरूरी कागजात भी चोरी चले गये। सामान सामान भी तोड़ फोड़ कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में आरोपित के नाम साामने आया। इस पर पुलिस ने शिवम के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्याय...