Farrukhabad Kannauj News: सेल्स मैनेजर लापता, पुलिस तलाश में जुटी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। मैनपुरी क्षेत्र में एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत युवक के लापता होने से परिवार परेशान है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नगर के बजरिया वृंदावन मोहल्ला निवासी मुस्कान भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अंकुर भारद्वाज 22 अक्तूबर को शाम छह बजे मैनपुरी के किशनी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात करीब 11 बजे उनकी फोन पर बात हुई थी। तब उन्होंने बताया था कि वह कंपनी के काम से आगरा आए हैं। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। काफी प्रयास के बाद भी पति का पता नहीं चलने पर पत्नी ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.