फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर में लाखों लीटर पानी बर्बाद होता है। लेकिन अब पानी की बर्बादी को सेंसर रोकने का काम करेगा। पालिका जल्द पानी की टंकियों में सेंसर लगाएगी। सेंसर लगने से टंकियों से जुड़े नलकूप टंकी फुल होते ही बंद हो जायेंगे। इससे लाखों लीटर पानी की बचत होगी। शहर में 17 पानी की टंकियां हैं जिनसे घरों में पानी की सप्लाई दी जाती है। लेकिन इन पानी की टंकियों से लाखों लीटर पानी की बर्बादी भी होती है। पानी की टंकियां जब भर जाती है और पानी फैलने लगता है तभी इसका पता चलता है जब तक नलकूप बंद किया जाता है तब तक लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका होता है। पानी की बर्बादी को रोकने के लिए पालिका इसपर लंबे समय से काम कर रही है। लेकिन अब इसके सार्थक परिणाम निकलते दिख रहे है अगर सब कुछ ठीक रहा त...