फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में धान की सरकारी खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला खाद्य विपणन विभाग द्वारा 2 नवंबर से शुरू किए गए 15 क्रय केंद्रों पर बुधवार को भी एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा। जिले में इस बार 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य पूरा करने के लिए 15 क्रय केंद्रों को क्रियाशील किया गया है। केंद्रों पर धान न पहुंचने की मुख्य बजह फसल की किस्म है। मोटे साइज का धान ही सरकारी खरीद के मानक पर लिया जाता है जिसकी कटाई में अभी समय लगेगा। इसलिए मोटा धान केंद्रों पर नहीं पहुंच रहा है।वहीं दूसरी तरफ मंडियों में इस समय बारीक यानी पतले साइज का धान आ रहा है। खुले बाजार में इस पतले धान का भाव 3 हजार से 4 हजार रुपये प्रति कुंतल...