फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अटूट प्रेम की कामना लिए सुहागिनें आज गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। कोई हाथों में मेहंदी रचवा रही है, तो कोई अपनी पसंद का शृंगार कराने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंच रही है। शहर के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ गई है। सोलह शृंगार की तैयारी के बीच कहीं चूड़ियों की खनक है, तो कहीं चेहरे पर सजने-संवरने की चमक दिखाई दे रही है। महिलाओं के लिए करवाचौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति के प्रति प्रेम, विश्वास और रिश्ते की मिठास को महसूस करने का खास अवसर भी है। करवाचौथ को लेकर शहर के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। महिलाएं फेशियल, मेकअप, हेयर स...